फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people were reported for posting objectionable content against the Chief Minister, one was arrested.

Saharanpur News: मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, दो पर रिपोर्ट, एक पकड़ा

Fri, 03 Oct 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two people were reported for posting objectionable content against the Chief Minister, one was arrested.
गंगोह/छुटमलपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फर्जी आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में गांव सांगाठेड़ा निवासी जुबेर को गिरफ्तार किया गया है। उधर, फतेहपुर थाने के गांव संभालकी गुर्जर निवासी आशु के खिलाफ भी पुलिस ने सीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गंगोह के मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक अतुल महाराणा ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि गांव सांगाठेड़ा निवासी जुबेर ने अरमान खान के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और उस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकृत एवं आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि इससे धार्मिक वैमनस्य और सामाजिक शांति भंग होने की आशंका भी है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि संभालकी गुर्जर निवासी आशु ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की है। पुलिस ने बताया कि आशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed