फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people riding bike died due to the collision of Nilgai

नील गाय की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Mon, 28 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two people riding bike died due to the collision of Nilgai
नील गाय की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। फतेहपुर कलसिया मार्ग पर रविवार की रात मुजफ्फराबाद के पास नीलगाय की टक्कर से गंभीर रुप से घायल बाइक सवार सोलर प्लांट के दो गार्डों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोमवार की शाम बेहद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना चिलकाना के गांव रावणपुर खुर्द निवासी अरविंद (35) पुत्र धनीराम और बस्तीराम (40) पुत्र महेंद्र सिंह रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक से फतेहपुर क्षेत्र में जीवाला के पास स्थित सोलर प्लांट में ड्यूटी करने जा रहे थे। तभी फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर मलायन की पुलिया के निकट उनकी बाइक सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन एसबीडी पहुंचने तक बस्तीराम की मौत हो गई जबकि अरविंद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन जब अरविंद को हायर सेंटर मुलाना हरियाणा लेकर जा रहे थे तभी सरसावा के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बाइक के नीलगाय से टकरा कर दोनो की मौत हुई है। सोमवार को पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। सोमवार दोपहर बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। सोमवार सायं दोनों का बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के समक्ष भरण पोषण का संकट खड़ा
चिलकाना। अरविंद तथा बस्तीराम गांव जीवाला में सोलर प्लांट में गार्ड की नौकरी करते थे। वहां उनकी रात में ड्यूटी चल रही थी। रविवार रात को भी वह सोलर प्लांट में डयूटी करने के लिए जा रहे थे। अरविंद तथा बस्तीराम दोनों की पारिवारिक स्थिति बहुत खराब है। दोनों अपने पीछे पत्नी और दो दो बच्चें जिनमें एक लड़का और एक लड़की छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद उनके बच्चों के सामने भरण पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed