फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more deaths from corona in Saharanpur, 107 new infected

सहारनपुर में कोरोना से दो और मौत, 107 नए संक्रमित मिले

Mon, 24 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two more deaths from corona in Saharanpur, 107 new infected
जिला अस्पताल में मंगायी गयी कोविड़ हैल्थ सेंटर मशीन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना से जिले में दो और मरीजों की मौत हुई है। इनके साथ ही कोरोना से मौत का आंकड़ा 43 पहुंच गया है। उधर, रविवार को 107 नए संक्रमित भी मिले हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 2722 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना से पहली मौत शहर निवासी एक महिला की हुई। उनकी उम्र 60 वर्ष थी। कोरोना पॉजिटिव आने के चलते उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। वहां रविवार को उनकी मौत हो गई। उन्हें अन्य भी कई तरह की तकलीफें थी। दूसरी मौत गंगोह निवासी 70 वर्षीय एक व्यक्ति की हुई, जिसको टीबी की बीमारी थी। परिजन काफी समय से उनको इलाज के लिए लेकर भटक रहे थे। कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से उन्हें भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 43 पहुंच गया है। उधर, रविवार को 107 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें दीवानी कचहरी के तीन लोग तथा जिला जेल के 12 बंदी शामिल हैं। इनके अलावा गुलामोलिया गंगोह का एक, शोभित गंगोह का एक, नन्हेड़ा गाजी का एक, बेहट का एक, पंत विहार का एक, गांव हलालपुर का एक, ब्लॉक कॉलोनी का एक, साढौली के तीन, न्यू माधोनगर के दो, चालाकपुर के तीन, गोविंदनगर का एक, मुजफ्फराबाद के छह, बेरीबाग के दो, रायवाला का एक, शास्त्रीनगर के दो, मखन कॉलोनी का एक, तोता चौक का एक, नंदवाटिका का एक, हकीकतनगर के दो, राधाकृष्ण कॉलोनी के दो, शारदानगर के तीन, नुमाइश कैंप के चार, मदनपुरी के पांच, नवीन नगर का एक, गुरुद्वारा रोड का एक, किशनपुरा का एक, पंतनगर का एक, सराफा बाजार के दो, अहमद बाग का एक, शुक्रताल के दो, सुभाषनगर का एक, पार्वतीधाम के तीन, गलीरा के दो, फायर स्टेशन का एक, जयपुरम कॉलोनी के तीन, नौरंगपुर के दस, पुलिस लाइन के दो, देवबंद का एक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

कोविड ई-हेल्थ सेंटर खुलेगा
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में कोविड ई-हेल्थ सेंटर खुलेगा। इसके लिए एक कंपनी ने अस्पताल को लोहे से बना एक पूरा कमरानुमा बॉक्स दिया है, जिसमें डॉक्टर के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसमें बैठकर लैब टेक्नीशियन सैंपल भी ले सकेंगे। एसी भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed