{"_id":"6a6267eb8f2d612c91093547","slug":"two-miscreants-who-snatched-a-womans-earring-arrested-in-an-encounter-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-180229-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला का कुंडल झपटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला का कुंडल झपटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने महिला से कुंडल झपटने की घटना का खुलासा कर दिया है। दिल्ली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ से पता चला कि बदमाश अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे।
कोतवाली सदर बाजार पुलिस बुधवार रात दिल्ली रोड स्थित छिदबना कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा कर न्यू आवास विकास तिराहे के पास से रोहित सैनी उर्फ छोटू निवासी शारदा नगर, आयुष शर्मा निवासी शारदा नगर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। तलाशी में उनके पास से 20 जुलाई को न्यू आवास विकास निवासी रजनी गुप्ता से झपटा गया कान का कुंडल, तमंचा, चाकू, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और पैसों की तंगी के कारण सुनसान रास्तों पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे। 20 जुलाई को भी उन्होंने योजना बनाकर एक महिला के कान से कुंडल झपट लिया था।