{"_id":"6832191f6bd442353a0590b9","slug":"two-killed-six-injured-in-separate-road-accidents-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-150182-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं। घायलों में पांच बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी है।
पहला हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे शाकंभरी देवी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ। शाकंभरी देवी की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने पीछे से बाइक सवार साजिद (45) पुत्र गफूर को टक्कर मार दी। हादसे में साजिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साजिद दूध का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से बेहट कस्बे के मोहल्ला मनिहारान में परिवार के साथ रह रहा था। रात वह गांव से बाइक पर दूध लेकर बेहट आ रहा था। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसका चालक उसे घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया।
दूसरा हादसा रात में करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ के पास हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी शहजाद और उसके परिवार के बच्चे दो बाइकों पर सवार होकर बेहट आ रहे थे। उनकी बाइक से सामने से आ रहा बाइक सवार हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी समीर टकरा गया। टक्कर लगते ही तीनों बाइक और उन पर सवार लोग सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
हादसे में रेशमा (20) पुत्री शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहजाद का बेटा आरिश (11) व तामिश (9) नाजिया (9) पुत्री खालिक, अरमान (15) व मंतशा (18) पुत्र तासिन और समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस बेहट सीएचसी लेकर आई, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक साजिद के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उनके अनुरोध पर शव को उन्हें रात में ही सौंप दिया गया था, जबकि मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।