फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed in road accidents in Behat and Deoband

सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 11 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents in Behat and Deoband
सड़क दुर्घटना में मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में तेज बारिश और ओलो के चलते तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफी देर तक वे सड़क किनारे बेसुध पड़े रहे।
विज्ञापन


घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने जब उनकी तलाश की तो वे सड़क किनारे पड़े मिले। इसके बाद परिजन घायलों को अस्पताल ले गए। जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


 गांव उसंड निवासी 24 वर्षीय सलमान पुत्र जमशेद गांव सलेमपुर गदा में मोबाइल शॉप चलाता था। शुक्रवार की देर शाम मौसम खराब होते ही वह बाइक द्वारा गांव के लिए चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर इसके साथ पठानपुरा निवासी अमजद पुत्र चौधरी हनीफ भी था। जैसे ही यह दोनों लोदीपुर-उसंड मार्ग पर पहुंचे तो बारिश और ओले पड़ने लगे। इससे इनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। परिजनों को तलाश के दौरान यह घायलावस्था में रास्ते में पड़े मिले।  तत्काल परिजन दोनों को लेकर सहारनपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सलमान की मौत हो गई। जबकि अमजद का इलाज किया जा रहा है। 

उधर, थाना मिर्जापुर के गांव शाहपुर गाड़ा निवासी अली अकबर पुत्र केशू साइकिल द्वारा अंबेहटा इस्माईलपुरा, पठानपुरा आ रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अली अकबर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कार और बाइक की भिडंत में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

शनिवार की देर शाम नागल गांव निवासी शमीम (45) बाइक पर देवबंद से घर जा रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर पडने वाले मेघराजपुर गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आई तेज गति वैगनआर कार से उसकी आमने सामने की टक्कर हो गई।

जिसमें शमीम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसको सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। अस्पताल में तलाशी दौरान पुलिस को मृतक की जेब से मिले मोबाइल और कुछ काजगों से उसकी पहचान हुई।

जिसके आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि शमीम देवबंद में फूल डेकोरेशन का काम करता था। जो बाइक पर अपने घर लौट रहा था।


वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed