{"_id":"689b836712ff9f98b8046ef8","slug":"two-illegally-constructed-multi-storey-buildings-sealed-in-paramount-colony-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-156308-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पैरामाउंट कॉलोनी में अवैध रूप से हुए दो बहुमंजिला निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पैरामाउंट कॉलोनी में अवैध रूप से हुए दो बहुमंजिला निर्माण सील
विज्ञापन
पैरामाउंट में अवैध निर्माण को सील करती एसडीए की टीम।&nb
-अवैध निर्माण को लेकर कई दिन से चल रही थी कवायद, जारी हुए थे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बहुमंजिला इमारतों में हुए अवैध निर्माण को सील किया। इसे लेकर अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।
दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी महानगर की सबसे पॉश और महंगी कॉलोनियों में मानी जाती है। यहां बड़ी संख्या में फ्लैट तैयार कर बेचने का बिजनेस चलाया हुआ है। एक व्यक्ति द्वारा राजनीतिक रसूख के चलते 300 वर्ग मीटर भूमि पर बहुमंजिला निर्माण कर लिया था। कई बार नोटिस जारी हुए, लेकिन निर्माण नहीं रुका। अंतत: विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सील लगा दी। इसी कॉलोनी में एक अन्य व्यक्ति के द्वारा भी 300 वर्ग मीटर भूखंड पर बहुमंजिला इमारत खड़ी की गई थी। इस निर्माण को भी सील किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता वीरेश राणा, अंबरीष कुमार, सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप गोयल, शोएब आलम आदि शामिल रहे।