फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two have died in road accident in Deoband of Saharanpur

दर्दनाक हादसा: दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, एक बच्चे समेत दो की मौत, मचा कोहराम

Wed, 28 Sep 2022 09:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Sep 2022 09:24 PM IST
सार

देवबंद में बुधवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक बच्चे समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two have died in road accident in Deoband of Saharanpur
हादसे में दो की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में तलहेड़ी बुजुर्ग-हुलासगढ़ मार्ग पर बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बालक व एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइकों की चपेट में आकर 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए देवबंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


देवबंद कोतवाली के गांव तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी करीम का 18 वर्षीय पुत्र नौशाद और रहमान का नौ वर्षीय पुत्र अरमान आपस में ताऊ-चाचा के लड़के थे। दोनों हुलासगढ़ से बाइक पर अपने गांव तलहेड़ी लौट रहे थे। देर शाम करीब 7.45 बजे जैसे ही वह तलहेड़ी बुजुर्ग-हुलासगढ़ मार्ग स्थित श्मशानघाट के समीप पहुंचे तो इसी दौरान हुलासगढ़ जा रहे एक बाइक सवार से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइकों की चपेट में आकर पैदल खेत से गांव तलहेड़ी बुजुर्ग लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कलुआ (70) गंभीर  रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी बाइक सवार वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों मृतकों को गांव ले आए, जबकि घायल बुजुर्ग कलुआ को उपचार के लिए देवबंद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक व बालक की मौत से तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में कोहराम मचा हुआ है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस मामले के प्रति अनभिज्ञता जता रही है।

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed