फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two Friends on Bike Killed in Collision with Unidentified Vehicle

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 05 May 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two Friends on Bike Killed in Collision with Unidentified Vehicle
भाई की मौत की खबर पर विलाप करती सुहेल की बहन। - फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।
सरसावा/नकुड़ (सहारनपुर)। सरसावा-नकुड़ मार्ग पर गांव अगवानहेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नकुड़ निवासी बाइक सवार दो दोस्तों नमन (20) तथा सोहेल (26) की मौत हो गई। दोनों युवक नकुड़ से सरसावा अपनी बाइक की किस्त जमा करने आ रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त नमन और सोहेल देर शाम घर से सरसावा जाने के लिए बोल कर निकले थे। गदरहेड़ी और अगवानहेड़ी के बीच किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उनकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मेडिकल काॅलेज पहुंचे। नमन तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह मोबाइल की दुकान पर काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने काम छोड़ रखा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता की नजर बेहद कमजोर है और वह कोई काम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरा मृतक सोहेल छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसकी दो बहनें भी हैं। सोहेल मैजिक वाहन चलाता था और अविवाहित था। दोनों युवक अच्छे दोस्त थे। युवकों की मौत के बाद उनके परिवार और मोहल्लों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed