फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two fraudsters arrested in the name of getting loan

ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested in the name of getting loan
- महिलाओं की कमेटी बनाकर लोन दिलाने का झांसा देते थे आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने महिलाओं की कमेटी बनाकर ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल, 1,49,900 रुपये, एक फिंगर स्कैनर और एक ओटीजी डिवाइस भी बरामद की है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मानकमऊ बिजलीघर की पुलिया के पास से दो आरोपी सचिन और अश्वनी निवासी अंबेहटा शेख थाना देवबंद को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने गांव सब्दलपुर निवासी रीना, मौसमी, महिला रामरती, सुषमा, ओमवती, मेमो, ललतेश, रानी, कमलेश, फुल्लो, अंजू, सीमा सहित अन्य को कमेटी बनाकर लोन दिलाने का झांसा दिया। वह काफी समय से इन महिलाओं को विश्वास में लेकर लोन दिलाने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन

महिलाओं के मुताबिक आरोपियों ने उनकी बैंक पास बुक, हस्ताक्षर, हाथ के अंगूठे लेकर उनके खातों से 2000 से लेकर दस हजार रुपये तक की राशि खातों से निकलवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे निकलवाने के बाद दोनों आरोपी गायब हो गए। महिलाएं काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी। महिलाओं से मिली जानकारी पर ही दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है।
जुआ खेलते और सट्टेबाजी में आरोपी पकड़े
- थाना मंडी पुलिस ने जुआ और सट्टेबाजी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लक्ष्य ठाकुर निवासी कायस्थान, संदीप जैन निवासी छत्ता बारुमल, राजीव वर्मा और विकास निवासी कंबोह कटहरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 15 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed