फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two died in road accident in saharanpur

सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident in saharanpur
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के छुटमलपुर में शनिवार सुबह दून हाईवे पर मोहंड के पास उत्तराखंड सचिवालय की नीली बत्ती लगी कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आनन फानन में उसे एंबुलेंस से फतेहपुर सीएचसी लाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर केवल पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।  
विज्ञापन

   
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमेशपुर का 28 वर्षीय मुर्सलीन पुत्र सलीम शनिवार की सुबह खाली ट्रैक्टर ट्राली को लेकर मोहंड से छुटमलपुर आ रहा था। मोहंड से दो किमी छुटमलपुर की तरफ बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में उसकी टक्कर सामने से आ रही नीली बत्ती लगी इनोवा कार से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इनोवा कार उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास के अपर सचिव की थी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे जा घुसी। इसी दौरान उसे चला रहा चालक मुर्सलीन ट्रैक्टर से उछल कर ट्राली के नीचे आ गया।

गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने एंबुलेंस से फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो    गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।  

एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना वाली इनोवा उत्तराखंड शासन के सचिवालय की थी। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई नहीं किए जाने का अनुरोध किया था। इस पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 

सरसावा में तेज गति से आ रहे टैंकर ने सड़क किनारे बस की इंतजार में खड़े एक व्यक्ति को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने आरोपी टैंकर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

यमुनानगर की गोविंदपुरी कालोनी का सुशील चौधरी (45) किसी काम से शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में काम के लिए आया था। शनिवार दोपहर सुशील बस की इंतजार में शाहजहांपुर चौकी के पास सड़क किनारे खड़ा था कि तभी हरियाणा की ओर से शीरे का खाली टैंकर आया।

टैंकर अनियंत्रित होकर सुशील को कुचलता हुआ आगे जाकर रुक गया। लोगों ने ये हादसा देखा तो टैंकर को घेर लिया तथा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।


पेट में गंभीर चोट तथा अधिक खून बहने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मृतक के पुत्र मनीष के द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed