{"_id":"619e0cb1900a5a3c0336bc07","slug":"two-died-in-an-accident-in-saharanpur-today-after-two-vehicles-collided","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: सहारनपुर में टेंपो व छोटा हाथी की जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार दो लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: सहारनपुर में टेंपो व छोटा हाथी की जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार दो लोगों की मौत
Wed, 24 Nov 2021 03:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। हादसा टेंपो और छोटा हाथी की टक्कर होने के बाद हुआ।
विज्ञापन
Death in Saharanpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागल थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर सिड़की झबरेड़ा मार्ग पर एक छोटे हाथी टेंपो एवं मोपेड की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें मोपेड सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहल्ला किला मंगलौर निवासी (45) वर्षीय छोटा पुत्र कालू हमीद अपने साथी मंगलौर निवासी (40) वर्षीय शौकत पुत्र छोटा के साथ मोपेड पर थाना रामपुर के गांव छिदबना अपने भतीजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: किसानों के धरना समाप्त करने के पक्ष में उतरे खाप चौधरी, बोले-खेतों में जाकर फसलें देखें किसान
विज्ञापन
इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह दघेड़ा मोड़ पर पहुंचे सामने से आ रहे छोटे हाथी से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने छोटे हाथी को कब्जे में ले लिया है।