{"_id":"61b629e49d2ebb00397d58f5","slug":"two-cousins-riding-moped-died-in-road-accident-saharanpur-news-mrt568680238","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोपेड सवार चचेरे भाईयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोपेड सवार चचेरे भाईयों की मौत
विज्ञापन
शादी समारोह से ग्राम चंदपुर मजबता लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। रविवार शाम शादी समारोह से लौट रहे मोपेड सवार दो चचेरे भाई ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें सीएचसी नानौता लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बड़गांव के गांव चंदपुर मजबता निवासी रामदास (45) पुत्र हरज्ञान अपने तहेरे भाई शीशपाल (60) पुत्र कलीराम के साथ विक्की पर सवार होकर नानौता से गांव लौट रहे थे। वे लार्ड कृष्णा स्कूल से कुछ आगे पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे अनिल और रीनू घायलों को लेकर सीएचसी नानौता पहुंचे। वहां शीशपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि रामदास की उपचार के दौरान मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सोबीर नागर ने बताया कि मृतक रामदास के बेटे सुनील ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोपेड सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।