फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two brothers reached IIT and IISc by passing gate

गेट पास कर आईआईटी और आईआईएससी पहुंचे दो भाई

Sun, 02 Aug 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two brothers reached IIT and IISc by passing gate
गेट की परीक्षा में सफल छात्रो को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गांव नंदी फिरोजपुर निवासी दो भाइयों मुकुल सिंह और नवनीत सिंह ने गेट क्वालीफाई कर परिवार का नाम रोशन किया है। गेट के माध्यम से मुकुल को आईआईटी हैदराबाद और नवनीत को आईआईएससी बैंगलरू में एमटेक में दाखिला मिला है।
विज्ञापन

मुकुल सिंह के पिता डॉ. यशपाल सिंह गन्ना विभाग में कार्यरत हैं, जबकि नवनीत सिंह के पिता सुशील कुमार किसान हैं। मुकुल और नवनीत ने 12वीं तक की शिक्षा रेनबो स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद बीटेक करने के लिए लखनऊ चले गए। डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों में गहरा प्रेम है। दोनों का लक्ष्य एक ही रहा है। यही वजह है कि दोनों एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नौकरी को ध्यान में ना रखकर पीएचडी तक की शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करने की प्रेरणा बच्चों को दी है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार से मिले संस्कारों और कड़ी मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि डॉ. यशपाल सिंह हमेशा से उनके मार्गदर्शन और आदर्श रहे हैं, जिनकी सीख हमेशा उनके काम आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed