{"_id":"66a817b96e9072c35b01d304","slug":"two-brothers-from-chilkana-died-after-being-crushed-by-a-bus-in-yamunanagar-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128442-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चिलकाना के दो सगे भाइयों की यमुनानगर में बस से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चिलकाना के दो सगे भाइयों की यमुनानगर में बस से कुचलकर मौत
Tue, 30 Jul 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। गांव दुमझेड़ा निवासी दो सगे भाइयों की हरियाणा के यमुनानगर में बस से कुचलकर मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिजन यमुनानगर के लिए रवाना हो गए। दोनों अविवाहित थे। उनके पिता की भी पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अब केवल मां और बहन बचे हैं।
गांव निवासी शाहरूख (22) और शावेज (20) पुत्रगण फारूख उर्फ भुल्लन हरियाणा के यमुनानगर के एक सेलर में मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह वह काम करने के लिए बाइक से यमुनानगर जा रहे थे। जैसे ही दोनों भाई यमुनानगर के गांव मंडोली के निकट पहुंचे, तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को यमुनानगर जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ शवों को लेने के लिए यमुनानगर के अस्पताल पहुंचे। गांव में दो सगे भाइयों की मौत के कारण शोक के लहर दौड़ गई। दोनों भाई अपने पिता की मौत के बाद मेहनत मजदूरी करके घर की गुजर बसर कर रहे थे। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कार की टक्कर से टेंपो सवार की मौत, चार गंभीर
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मनानी से एक टेंपो रविवार को सवारी लेकर रुड़की तेरहवीं में जा रहा था। जैसे ही वह अंबाला देहरादून हाईवे पर पहुंचा तो चुनहेटी चौकी के पास तेज गति से आ रही वैगन आर कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक सहित सवारियां घायल हो गई। घायलों सोनू, अनित, गुरदयाल, संगीता, सरिता आदि को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनू 40 पुत्र नाथीराम को मृत घोषित कर दिया। सीओ नकुड़ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि कार और टेंपो की टक्कर में एक की मौत हो गई है।