फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two brothers arrested with one and a half quintals of cow meat

डेढ़ क्विंटल गोवंश मांस सहित दो भाई गिरफ्तार

Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested with one and a half quintals of cow meat
नानौता (सहारनपुर)। घर में अवैध रूप से गोवंश का कटान कर मांस बेचने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे डेढ़ क्विंटल गोमांस, कटान उपकरण, एक तमंचा और बाइक बरामद की। पुलिस ने बरामद मांस को पशु चिकित्सक की देखरेख में जमीन में दबवाया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

सीओ गंगोह मोहम्मद रिजवान ने बताया कि नगर के मोहल्ला शेख जादगान स्थित एक मीनारा मस्जिद के निकट एक घर में बने कमरे में गोवंश कटान की सूचना मुखबिर द्वारा थानाध्यक्ष को दी गई। इस पर थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर उक्त घर में छापा मारा। पुलिस को मकान के एक कमरे से करीब डेढ़ क्विंटल कटा हुआ गोवंश मांस सहित गोवंश के अवशेष (सिर, खाल, पूंछ आदि) तथा गोवंश कटान के उपकरण, मांस तौलने के उपकरण इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए गोवंश कटान कर बेचने वालों की तलाशी लेने पर इंतजार के एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस तथा एक खोखा और मौके से दिल्ली नंबर की एक बाइक बरामद की। पुलिस पकड़े गए गोवंश कटान के आरोपियों को थाना पर लाया गया। वहां पुलिस ने मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया, पशु चिकित्सक ने बरामद मांस की पुष्टि गोवंश के मांस के रूप में की। पुलिस ने पशु चिकित्सक की देखरेख में जेसीबी की मदद से बरामद मांस को जमीन में दबवाया। पुलिस ने गोवंश मांस के साथ पकड़े गए दोनों सगे भाइयों इंतजार और शमशाद निवासी मोहल्ला शेख जादगान नानौता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed