फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two bike thieves caught after encounter, nine bikes recovered

मुठभेड़ के बाद दो बाइक चोर पकड़े

Thu, 08 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two bike thieves caught after encounter, nine bikes recovered
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर नौ बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे और तीन कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरसावा थाने में सीओ नकुड़ अरविंद कुमार सिंह ने बताया बुधवार की रात में गश्त के दौरान सरसावा पुलिस को शाहजहांपुर नकुड़ मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे के समीप संदिग्धावस्था में बाइक पर जा रहे दो युवक मिले। जब पुलिस ने उनको रोक कर पूछताछ की तो वे हकलाने लगे, इसी बीच युवक बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला शैंकी ग्राम कुतुबपुर थाना सरसावा एक माह पहले ही सरसावा थाने से बाइक चोरी के मामले में जेल गया था जो जमानत पर है, जबकि उसका साथी मोहसिन निवासी ग्राम झबीरण भी कुख्यात चोर है, इस पर एनडीपीएस वाहन चोरी आदि के 20 मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपियों से मिली बाइक कुछ दिन पहले ही यमुनानगर के जिला अस्पताल से चुराई गई थी, इस संबंध में हरियाणा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी सरसावा पुलिस को उपलब्ध कराई है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नौ बाइक भी बरामद कीं। सीओ ने बताया कि चार बाइक स्वामियों की जानकारी मिल गई है, इनसे संपर्क किया जा रहा है। अन्य बाइकों के मालिकों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed