{"_id":"65a44dfd4a657561bf0f3bd5","slug":"two-arrested-with-drugs-worth-rs-80-lakh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-16547-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 80 लाख की नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 80 लाख की नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार
Mon, 15 Jan 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में एसटीएफ और पुलिस द्वारा पकड़ी प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ पकड़े गये आरोपी
सहारनपुर। मेरठ एसटीएफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नगर कोतवाली पुलिस और औषधि विभाग ने 80 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 3.44 लाख नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। एक आरोपी रुड़की, दूसरा सहारनपुर और इनका एक साथी मुजफ्फरनगर निवासी है। तीन के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपी सहारनपुर, उत्तराखंड और हरियाणा में प्रतिबंधित दवाएं सप्लाई करते थे।
पिछले कई दिनों से मेरठ एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि सहारनपुर से नशीली दवाओं की सप्लाई हो रही है। रविवार की सुबह एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार टीम के साथ नगर कोतवाली पहुंचे। सूचना पर औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद भी टीम के साथ कोतवाली आ गए। टीमों ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जुबली पार्क से बाइक पर नशीली दवाओं के जखीरे के साथ शाहबाज पुत्र सरताज निवासी रामपुर थाना गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार और एहतेशाम पुत्र उस्मान अहमद निवासी गांव घोघरेकी देहात कोतवाली को गिरफ्तार किया। यह दोनों आरोपी नशीली दवाएं सप्लाई करने जा रहे थे। मौके से 3.44 लाख नशीली गोलियां बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत 80 लाख रुपये है। आरोपियों को गिरफ्तार कर टीमें नगर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंकित कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी गांव शाहबुद्दीनपुर नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर से नशीली दवाएं लाकर सहारनपुर, उत्तराखंड और हरियाणा में सप्लाई करते थे। एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दवाओं के भेजे गए सैंपल
औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि आरोपियों से बरामद सभी दवाओं के चार सैंपल लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे दिए गए।
यह दवाएं हुई बरामद
आरोपियों के पास से 1280 डिब्बों में 3.44 लाख नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। इनमें अल्प्रजोलम की 105000 गोलियां, 30000 ट्रामाडोल प्रोलंज्ड रिलीज गोलियां और 209000 ट्रामाडॉल हाइड्रोक्लोराइड गोलियां मिली है।
विज्ञापन
एसटीएफ, पुलिस, औषधि विभाग की टीमों ने कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके तीसरे साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी