फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two arrested including a prize crook of 15 thousand

15 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित दो गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including a prize crook of 15 thousand
फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया 15 हजार का ईनामी बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने बुधवार की रात में चेकिंग के दौरान लूट में वांछित चल रहे पंद्रह हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

फतेहपुर के थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस बुधवार की रात में देहरादून रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम श्रवण उर्फ छोटा पुत्र शंकर निवासी आदर्श कालोनी मुरादाबाद बताया। पकड़ा गया आरोपी विगत वर्ष अगस्त माह में छुटमलपुर में एटीएम से रुपये निकाल कर जा रहे व्यक्ति से हुई पचास हजार रुपये की लूट में शामिल था। उन्होंने बताया कि श्रवण पर 15 हजार का इनाम भी घोषित है। उस पर उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, गुजरात एवं महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में पच्चीस मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी के पास से एक तमंचा भी मिला है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई दीपचंद, पंकज, सचिन और गौरव शामिल रहे। उधर, एक अन्य मामले में वांछित चल रहे आरोपी प्रेम सागर पुत्र मुकेश निवासी ग्राम तिससा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को बड़कला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed