{"_id":"62f3d29be815fa7c9d15efb0","slug":"two-accused-have-been-arrested-in-an-encounter-in-monu-murder-case-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनू हत्याकांड: मुठभेड़ में दो हत्यारे गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली, खौफनाक थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनू हत्याकांड: मुठभेड़ में दो हत्यारे गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली, खौफनाक थी वारदात
Wed, 10 Aug 2022 09:15 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:15 PM IST
सार
मोनू की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे गए हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने इन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र के गांव गदरहेड़ी में मोनू की गोली मारकर हत्या और उसके पिता सेठपाल को घायल करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी वरुण और बाबू को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि आरोपियों की गोली बाजू में लगने से थाना सरसावा में तैनात सिपाही मुकेश भी घायल हुआ। आरोपियों के पास से हथियार और बिना नंबर प्लेट की एक मोटसाइकिल भी बरामद हुई है। मामले में चार आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया बाइक निकालने को लेकर मंगलवार की शाम थाना सरसावा के गांव गदरहेड़ी में सेठपाल और उसके पुत्र मोनू की गांव में ही रहने वाले पूर्व सैनिक वरुण के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर वरुण ने पिस्टल से अपने साथी बाबू, टिंकू, मुकुल, रजनीश, सुमित पुत्र शिवचरण और सुमित पुत्र मदन के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया था। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। मोनू की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। जबकि उसके पिता सेठपाल को चंडीगढ़ रेफर किया गया था। देर रात डीआईजी सुधीर कुमार सिंह और एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एक सूचना पर थाना सरसावा पुलिस और एसओजी की टीम की बुधवार की दोपहर गांव बलवंतपुर के जंगल में वरुण और बाबू के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। खुद को घिरता देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो दोनों आरोपियों की पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपियों की गोली से सिपाही मुकेश कुमार भी घायल हुआ। पुलिस ने आरोपियों के पास दो तमंचे, छह कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसएसपी ने भी मुठभेड़ स्थल का मौका-मुआयना किया। एसएसपी का कहना है कि फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: परिवार में पसरा मातम: जच्चा-बच्चा की मौत पर खूब हुआ हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, देखें तस्वीरें
24 घंटे के अंदर पकड़ा, लगेगी गैंगस्टर
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया जाएगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 24 घंटे अंदर गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं। एसएसपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।