फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tube well complex became a den of drug addicts

नशेडियों का अड्डा बना नलकूप परिसर

Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tube well complex became a den of drug addicts
सहारनपुर। कपिल विहार स्थित नगर निगम के नलकूूप का परिसर नशेड़ियों का अड्डा बना है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक नशे के इंजेक्शन लगाते हुए दिख रहे हैं। सब पुलिस की देखरेख में हो रहा है। शिकायत पर निगम प्रशासन ने पंप संचालक को हटा दिया है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू कर पंच संचालक को पकड़ने के लिए दबिश दी हैं।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि वीडियो दो सप्ताह पुराना है। लेकिन यहां पर अब ऐसा कोई काम होता नहीं मिला है। पूर्व में पंप संचालक की मौजूदगी में युवाओं द्वारा नशे के इंजेक्शन लगाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने पंप संचालक के टैगोर गार्डन स्थित आवास पर दबिश दी है, लेकिन वह नहीं मिला है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज करेगी।
विज्ञापन

लोगों के लिए भी खतरा बन सकती थी लापरवाही
- क्षेत्रवासी राकेश गंभीर व सन्नी कुमार का कहना है कि काफी समय नलकूप परिसर में पूरे दिन युवक नशे के इंजेक्शन लेते थे। निगम अधिकारियों से शिकायत की गई थी। नशे के आदि ये लोग महानगर की जनता के जीवन के लिए भी खतरा बने हैं। माना जा रहा है कि ये लोग नशे के इंजेक्शन, सीरींज आदि सामान जलापूर्ति में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर चल रहा अवैध कारोबार
महानगर में नशे का धंधा कई जगहों पर चल रहा है। रेलवे स्टेशन के पास एक महिला सुल्फे की सिगरेट बेचती है। धौबीघाट के पास बने नलकूप भवन नशेड़ियों का अड्डा है। इसी तरह नदीम कॉलोनी, खाताखेड़ी, मानकमऊ, चिलकाना रोड, चकराता मार्ग पर भी नशे के सौदागर सक्रिय हैं।
वर्जन:-
मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस मामले में भी पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।-------राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed