फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trying to polarize the color of polarization

पंचायत चुनाव में भी चल दिया ध्रुवीकरण का कार्ड

Sat, 03 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trying to polarize the color of polarization
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित होते ही राजनीतिक अखाड़ा तैयार हो गया है। राजनीतिक दलों ने अपने धुरंधर मैदान में उतार दिए हैं। खास बात यह है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनाव को भी ध्रुवीकरण का रंग चढ़ाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात है कि सहारनपुर में जिला पंचायत सदस्यों के 49 वार्डों पर भाजपा ने एक भी प्रत्याशी मुस्लिम वर्ग से नहीं बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने 44 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिनमें 23 मुस्लिम हैं। बसपा ने सभी वार्डों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिनमें 18 मुस्लिम हैं। इनके अतिरिक्त आजाद समाज पार्टी ने 43 वार्डों पर प्रत्याशियों में से 13 और रालोद ने आठ वार्डों में से सिर्फ एक पर ही मुस्लिम वर्ग से प्रत्याशी उतारा है। सपा ने भी सभी वार्डों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिनमें 18 मुस्लिम हैं। 2015 के चुनाव में जिले में कुल 14 मुस्लिम प्रत्याशी विजयी हुए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस : 44 में से 23 मुस्लिम
वार्ड संख्या 01 से रियाजुल हसन, वार्ड 03 से लुकमान, वार्ड 05 से शहनाज, वार्ड 06 से तबरेज, वार्ड 07 से इसरार, वार्ड 08 से नसरीन बानो, वार्ड 10 से गुलशाना, वार्ड 12 से मनव्वर जहां, वार्ड 14 से खुर्शीदा, वार्ड 19 से नसीमा, वार्ड 20 से मोहम्मद अरशद, वार्ड 21 से रिजवाना, वार्ड 23 से खालिदा, वार्ड 24 से चौधरी महबूब, वार्ड 30 से नाजीन बानो, वार्ड 31 से परवेज उर्फ पप्पू, वार्ड 32 से नदीम अहमद, वार्ड 36 से इकराम, वार्ड 37 से मतलूब अहमद, वार्ड 40 से गुलिस्ता, वार्ड 43 से नसीम, वार्ड 46 से अमजद, वार्ड 47 से मोहम्मद इनाम को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा: 35 में से 18 मुस्लिम
वार्ड संख्या 01 से मोहम्मद शहबान गुड्डू, वार्ड 02 से मोहम्मद मोहतसीन, वार्ड 03 से मोहम्मद कद्दूस राईन, वार्ड 05 से शबनम अली, वार्ड 06 से अब्दुल जब्बार, वार्ड 23 से रिजवाना, वार्ड 26 से चौधरी वैसर, वार्ड 28 से राव ईसा, वार्ड 33 से ताहिरा चौधरी, वार्ड 40 से इमरान प्रमुख, वार्ड 47 से अफजल को प्रत्याशी बनाया है।

आसपा: 21 में से 07 मुस्लिम
वार्ड संख्या 06 से शबाना मलिक, वार्ड संख्या 09 से माजिद अहमद, वार्ड 28 से राव बिलाल, वार्ड संख्या 30 से कौसर, वार्ड 31 से नसीमा, वार्ड 32 से अब्दुल वाहिद, वार्ड 46 से मंसूर मुख्तार अली को प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed