फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck overturned due to flooding on construction road

निर्माणाधीन सड़क पर पानी भरा होने से ट्रक पलटा

Sat, 01 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned due to flooding on construction road
सरसावा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर पलटा ट्रक - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। राजमार्ग पर पानी भरा होने के कारण निर्माणाधीन सड़क नजर नहीं आने के चलते एक ट्रक पंजाब एंड सिंध बैंक के समीप पलट गया। इस दौरान चालक ने ट्रक से कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन

नगर में बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग 73 के किनारे पर नगर पालिका परिषद नाला निर्माण तथा सड़क का चौड़ीकरण करा रहा है। ठेकेदार की अकर्मण्यता के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल जो ठेकेदार सड़क का चौड़ीकरण कर रहे हैं, उन्होंने किसी भी प्रकार के चेतावनी संकेतक सड़क पर नहीं लगाए हैं। बरसात के दिनों में राजमार्ग पर पानी भर जाता है जिस कारण राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए खोदा गया कच्चा मार्ग भी पानी में डूब गया। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को किनारे की गहराई का पता नहीं चल पाता। शनिवार को भी ऐसा ही नजारा सामने आया, जब बरसात के कारण सड़क पानी से लबालब हो गई। इसी बीच राजमार्ग से गुजर रहा एक लोडेड ट्रक सड़क किनारे आया, लेकिन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही की जिस समय ये हादसा हुआ आसपास कोई नहीं था, वहीं ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा पायी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए जब पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सरोज से सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। नगर के संजीव सैनी, रवि चौधरी, हकीम सफीर आलम चौधरी, ठाठ सिंह, नवीन सैनी, पंकज शर्मा, कुलदीप और धर्मपाल सिंह ने पालिका प्रशासन से मांग की कि ठेकेदार को सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed