फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Troubled by debt, transporter commits suicide by hanging himself

Saharanpur News: कर्ज से परेशान ट्रांसपोर्टर ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Mon, 18 Sep 2023 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, transporter commits suicide by hanging himself
- शुगर मिल की खाली जमीन पर पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शुगर मिल की खाली पड़ी जगह पर बैंक के कर्ज से परेशान ट्रांसपोर्टर ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र मोहल्ला अंकित विहार निवासी अमरीश शर्मा (41) पुत्र ऋषिपाल शर्मा ट्रांसपोर्टर था। पुलिस के मुताबिक अमरीश पर बैंक का कर्ज हो गया था, जिसकी वजह से परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह ट्रांसपोर्टर घर से बाइक पर निकला। दोपहर को कुछ लोगों ने सर्किट हाऊस के बराबर में शुगर मिल के खाली पड़ी जगह पर पेड़ से लटका उसका शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अमरीश ने गमछे से फंदा लगाया था और उसकी बाइक वहीं खड़ी थी और मोबाइल फोन जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने राघव लखनपाल शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। वहां पूर्व महापौर संजीव वालिया भी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाई। परिजनों का कहना था कि कर्ज की वजह अमरीश परेशान था, ऐसी कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज में वापिस नहीं आऊंगा, मिला सुसाइड नोट

मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपना नाम पता लिखा और कहा कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर चंद्रसैन सैनी का कहना है कि सुसाइड नोट में अमरीश ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह आज सुबह घर से भी कहकर निकला था कि मैं वापस नहीं आऊंगा, लेकिन परिजनों ने उसकी बातों को हल्के में लिया।

अमरीश के हैं तीन भाई, दो छोटे पुत्र
अमरीश के तीन भाई हैं। उससे बड़ा अमित और उससे छोटा भाई अंकुर व विपिन है। अमरीश के एक 11 वर्षीय पुत्र राघव और एक चार वर्षीय बेटा है। पोस्टमार्टम हाऊस पर भी परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed