{"_id":"5fbea35b8ebc3e5fa2077329","slug":"trouble-became-a-jam-a-lot-of-people-were-upset-saharanpur-news-mrt512685232","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत बना जाम, बराती-घराती सब हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत बना जाम, बराती-घराती सब हुए परेशान
विज्ञापन
सहारनपुर में शादियों के चलते बाजोरिया पुल पर लगा जाम
- फोटो : SAHARANPUR
मुसीबत बना जाम, बराती-घराती सब हुए परेशान
सहारनपुर। देवोत्थान एकादशी पर शादियों के शुभ मुहूर्त होने और बाजारों में भीड़भाड़ की वजह से कई जगहों पर जाम लगा रहा। बरातियों की गाड़ियां फंस गईं और नागरिकों सहित दूल्हों को भी दिक्कत सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए यातायात के अलावा थाना पुलिस भी दिनभर सड़कों पर मशक्कत करती रही।
बुधवार को जिला अस्पताल पुल, कोर्ट रोड, दीवानी कचहरी पुल, हकीकतनगर तिराहा, नवाबगंज चौक और घंटाघर पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। देवोत्थान एकादशी पर जिले में करीब 700 शादियां हुईं। इस वजह से हर जगह जाम की स्थिति रही। शहर में भीड़ आम दिनों से अधिक रही। जिला अस्पताल पुल पर बरातियों की गाड़ी फंस गईं और दूल्हों को परेशानी उठानी पड़ी। जाम लगने की वजह से बराती समय पर शादी स्थल पर नहीं पहुंच पाए। कोर्ट रोड पर दूल्हे की बग्गी जाम में फंसी रही। इसके अलावा मंदिरों में तुलसी-शालिग्राम विवाह के कार्यक्रम होने की वजह से भी सड़कों पर भीड़ रही। क्योंकि, लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुबह से लेकर देर रात तक कई जगहों पर यातायात संचालन प्रभावित हुआ, जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। महानगर में यातायात पुलिस के साथ कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली, थाना कुतुबशेर, जनकपुरी और कोतवाली मंडी पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए मशक्कत करती नजर आई।