फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trolley overturned between railway line due to swivel break, traffic was disrupted for one hour

कुंडा टूटने से रेलवे लाइन के बीच पलटी ट्राली, एक घंटा बाधित रहा यातायात

Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trolley overturned between railway line due to swivel break, traffic was disrupted for one hour
कूंडा टूटने से रेलवे लाइन के बीच पलटी ट्राली, एक घंटा बाधित रहा यातायात
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। शाहजहांपुर रेलवे फाटक पर रविवार रात ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली का कुंडा टूटने से करीब एक घंटे तक ट्रैक पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।

रविवार शाम सवा सात बजे ईटों से लदी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली शाहजहांपुर की तरफ से रेलवे ट्रैक पार करके ग्राम हैदरपुर की तरफ जा रही थी। अधिक लोड होने के कारण ट्रैक्टर तथा ट्रॉली को जोड़ने वाला कुंडा रेलवे ट्रैक के ठीक बीचोबीच टूट गया और ट्रॉली रेलवे लाइन पर पलट गई। जैसे ही शाहजहांपुर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने ट्रैक को बाधित होते देखा तो उसने तत्काल ही सरसावा रेलवे स्टेशन मास्टर को हादसे की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से रेलकर्मियों ने दो ट्रैक्टर जोड़कर ट्रॉली और ट्रैक पर बिखरी ईंटों को हटवाया। ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण रेलवे ट्रैक शाम 7:20 से रात 8:17 तक करीब एक घंटे तक बाधित रहा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान जनसेवा एक्सप्रेस और सिहिर एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ देर सरसावा में रोकना पड़ा। यह दोनों ट्रेनें सहारनपुर की ओर से अंबाला की तरफ जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed