फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trolley driver dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से गुड से भरी ट्राली पलटी, चालक की मौत

Tue, 07 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trolley driver dies in collision with unknown vehicle
सरसावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से गुड़ से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर सवार दो गुड़ व्यवसायी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने के संदेह में एक वाहन पकड़ा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 344 पर दोपहर करीब दो बजे यमुना के समीप गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के सामने हादसा हुआ। यमुनानगर की तरफ जा रही गुड़ से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे अब्दुल रहमान पुत्र शफी, मुस्तकीम पुत्र दाउद निवासीगण ग्राम भलस्वा थाना नागल और चालक याकूब (50) पुत्र जान मोहम्मद निवासी गांव कुंडा कोतवाली गंगोह दब गए। हादसे में चालक याकूब की टांग कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को ट्रॉली के नीचे से निकाला। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब्दुल रहमान ने बताया कि उन्होंने नकुड़ के समीप गुड़ का कोल्हू लगाया हुआ है। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गुड़ भरकर यमुनानगर मंडी में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बताए जाने पर एक वाहन को पकड़ा है।
विज्ञापन

उधर सरसावा पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हो गई। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। एक वाहन को पकड़ा है। उसकी हादसे में भूमिका की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed