फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tricolor hoisted with pride and pride

Saharanpur News: आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

Sat, 28 Jan 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride and pride
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते पीडब्लूडी भाजपा मंत्री बृजेश सिंह
सहारनपुर। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम और डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा सहित विभिन्न अधिकारी शामिल रहे। पहली परेड की कमांड क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह ने संभाली। द्वितीय परेड की कमांड प्रतिसार निरीक्षक विरेंद्र बहादुर और तृतीय परेड की कमांड उप निरीक्षक भूदेव सिंह संभाली। परेड में पुलिस, पीएसी, एनसीसी के कुल आठ प्लाटून तथा मोटरसाइकिल स्क्वाड, वायरलेस, एसओजी टीम, एंटी रोमियो टीम, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाॅड, डायल 112 के वाहन, वज्र वाहन, अग्निशमन दस्ता सम्मलित हुए। परेड का मार्च पास्ट उत्कृष्ट श्रेणी का रहा। परेड की सलामी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने ली।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री ने सेवानिवृत्त सीओ अरविंद कुमार पुंडीर को डीजीपी की ओर से आए शुभकामना पत्र दिया। देवबंद कोतवाली इंस्पेक्टर एचएन सिंह, मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक रामकुमार तोमर व शेर सिंह को गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक विशेष सिंह को सराहनीय व अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। इसी तरह कुल 50 पुलिसकर्मी और होमगार्ड को भी उल्लेखनीय कार्य करने पर उत्कृष्ट सेवा पद दिया गया। इस दौरान एसपी देहात डाॅ. सूरज राय, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ अजेंद्र, चित्रांशु गौतम, नीरज कुमार सहित पुलिस लाइन का स्टाफ और कई थानों प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कर्तव्य पूरा करने पर मिलता है सम्मान: सीडीओ
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि कर्तव्य का पालन करने से ही कर्मचारियों को सम्मान मिलता है। सरकारी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। बृहस्पतिवार को विकास भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डीएसटीओ अमित कुमार, डीपीआरओ आलोक शर्मा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भरत लाल गौंड, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरके सक्सेना, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी सहित स्टाफ मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed