फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tribute paid to the martyrs of the helicopter crash

हेलिकॉप्टर हादसे के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs of the helicopter crash
सीडीएस बिपिन रावत व अन्य अफसरों को श्रद्धाजंलि देते लोग - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/बड़गांव/नागल (सहारनपुर)। हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अफसरों को व्यापारियों व राजनीतिक दलों के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बेहट में देर शाम कस्बे के गांधी चौक में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद व्यापारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों सहित छात्र/छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, कांग्रेसी नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, अवनीश अग्रवाल, मुस्तकीम अय्यूबी, सुधीर कर्णवाल, सुनील धीमान, सुमित रोहिला, मनोज धीमान, राजकुमार सैनी, आशीष सैनी, अमित सैनी, अंकुर शर्मा रहे।
विज्ञापन

बड़गांव में चौ. आशाराम त्यागी महाविद्यालय जड़ौदा पांडा के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के द्वारा पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्राओं ने देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी, सलाम उन शहीदों को जो खो गए वतन को जगाकर वतन के हो गए गाया। डॉ. अजय कुमार, रोहित राणा, संजय राणा, संजय कुमार, लुकमान अली, ग्राम प्रधान शालू त्यागी, मास्टर मनोज त्यागी, कुमारी दीपा, मोनिका, योगेश कुमार, नीरज, मोहित, काजल, आंचल पुंडीर, प्राची गर्ग, नरगिस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन से जुड़े लोगों ने रामलीला चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महेंद्र त्यागी, संजय चौधरी, रजनी राणा, सीमा, लेखराम प्रधान, मांगेराम, ललित कुमार, महेंद्र शर्मा, संजय शर्मा रहे।

बिपिन रावत को श्रद्वाजंलि देते हिंदू संगठन कार्यकर्ता

बिपिन रावत को श्रद्वाजंलि देते हिंदू संगठन कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव में बिपिन रावत को श्रद्वाजंलि देती छात्राएं

बड़गांव में बिपिन रावत को श्रद्वाजंलि देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed