{"_id":"627bf9b7d9e0585a7639cf2f","slug":"trial-of-traffic-signal-at-ambedkar-chowk-saharanpur-news-mrt588175134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर चौक ट्रैफिक सिग्नल का किया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर चौक ट्रैफिक सिग्नल का किया ट्रायल
विज्ञापन
अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल के दौरान पालन करते शहर वासी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। बुधवार को आंबेडकर चौक ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल किया गया। करीब दो घंटे यातायात व्यवस्था ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से चली। इस दौरान यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों को चालान किए गए।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्यदायी संस्था ने विश्वकर्मा चौक, जनकपुरी चौकी, नवाबगंज चौक, आंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल डेढ़ माह पूर्व लगाए है, लेकिन कुछ स्थानों पर इन ट्रैफिक सिग्नलों को अव्यवस्थित रूप से लगाया दिया गया। विश्वकर्मा पर जिला अस्पताल पुल की ढलान पर ट्रैफिक सिग्नल लगा दिए गए। इसी तरह नवाबगंज चौक पर भी अव्यवस्थित रूप से ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं। क्योंकि, यहां वाहनों के रुकने पर खड़े होने की जगह नहीं है। गत माह पूरे शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल का डेढ़ घंटा ट्रायल किया गया था, जिससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई थी और घंटो जाम में फंसकर लोगों को परेशान होना पड़ा था। मंगलवार को एसएसपी आकाश तोमर ने नगर निगम में बने कंट्रोल रुम का निरीक्षण कर यातायात पुलिस कर्मियों को वहां तैनात कर सिग्नल व्यवस्था को देखने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को आंबडेकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल का दो घंटे ट्रायल किया गया। यहां पर ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से वाहन संचालन में कोई दिक्कत नहीं आई है। इस दौरान कंट्रोल रुम में तैनात कर्मचारियों ने चौक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जानकारी चौक पर तैनात कर्मचारियों को दी, जिस पर उन्होंने ऐसे वाहन चालकों को चालान भी किए। एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद ने बताया कि आंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल किया गया है, जो सफर रहा है। अब ऐसे ही सभी स्थानों पर लगे सिग्नल का ट्रायल किया जाएगा।

अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल के दौरान पालन करते शहर वासी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन