फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Treatment of Kovid started in three more hospitals

तीन ओर अस्पतालों में शुरू हुआ कोविड का इलाज

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Treatment of Kovid started in three more hospitals
सहारनपुर। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद जनपद के तीन और अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। इसमें मां जगदंबा अस्पताल, मेगा केयर और केयर पार्टनर अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड स्थित मां जगदंबा अस्पताल को 20 बेड आईसीयू कोविड हॉस्पिटल, मेगा केयर अस्पताल को 50 बेड आईसीयू कोविड हॉस्पिटल और बाजोरिया रोड स्थित केयर पार्टनर अस्पताल को 15 बेड के आईसीयू कोविड हॉस्पिटल को कोविड-19 नियमों की शर्तों के आधार पर चलाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में न सिर्फ राज्य सरकार की ओर से जारी इंफेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (आईपीसी) प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा बल्कि संक्रमित मरीजों का उपचार सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाएगा। इन अस्पतालों के 90 प्रतिशत बेड पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश/प्रपत्र के बिना ही सीधे तौर पर उपचार के लिए कोविड-19 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इन अस्पतालों के नोडल अधिकारियों को रिक्त बेड्स की सूचना सुबह आठ बजे और शाम चार बजे चिकित्सालय के बाहर चस्पां कर पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। 10 प्रतिशत बेड पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के द्वारा भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि गैर जनपदीय कोविड रोगियों को भर्ती करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी की संस्तुति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed