फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Treatment continued for two and a half months, Bhudev Sharma came home

Saharanpur News: ढाई महीने चला इलाज, घर आया भूदेव शर्मा

Sun, 25 Feb 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Treatment continued for two and a half months, Bhudev Sharma came home
नागल के गांव खजूरवाला में इलाज के बाद भूदेव शर्मा को आशीर्वाद देते पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्म
सहारनपुर। एसएमए टाइप-वन बीमारी से पीड़ित नागल क्षेत्र का रहने वाला डेढ़ वर्षीय भूदेव शर्मा घर लौट आया है। उसका दिल्ली एम्स में करीब ढाई महीने इलाज चला। उपचार कराकर घर आए भूदेव शर्मा को पूर्व सांसद लखनपाल शर्मा ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

नागल क्षेत्र के गांव खजूरवाला निवासी अंकित शर्मा का करीब डेढ़ वर्षीय बेटा भूदेव शर्मा पिछले करीब छह माह से एसएमए टाइप-वन नामक खतरनाक बीमारी से जूझ रहा था। जिसके लिए करीब 17 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की आवश्यकता थी। लेकिन पीड़ित परिवार इतनी बड़ी धनराशि इकट्ठा नहीं कर पाया था। इसके बाद परिवार की मदद करने के लिए कई सामाजिक संस्थाएं एवं राजनेता आगे आए। उनके अथक प्रयासों से इंजेक्शन का इंतजाम हुआ।
विज्ञापन

14 दिसंबर 2023 को भूदेव दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती हुआ। करीब ढाई महीने तक वहां इलाज चला। रविवार को भूदेव स्वस्थ होकर अपने पैतृक गांव खजूरवाला पहुंच गया है। जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी उनके घर पहुंचे और भूदेव के स्वस्थ होने पर उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने भूदेव को स्वस्थ जीवन व लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed