{"_id":"62113e0cba64330d425dda2c","slug":"treasury-is-filling-up-of-roadways-passengers-are-getting-helpless-saharanpur-news-mrt5776049125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज मालामाल, यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज मालामाल, यात्री बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से जहां उप्र परिवहन निगम का खजाना भर रहा है, वहीं मार्गों पर बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दस मार्च तक बसें कम होने से यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ेेगी।
विधानसभा चुनाव में फोर्स को लेकर जाने में उप्र परिवहन निगम की बसों को लगाया गया है। सहारनपुर रीजन के चार डिपो सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली से चुनाव ड्यूटी में 283 बसें गई है। जिस कारण चारों डिपो के बेडे़ में बसें कम हो गई है। चुनाव आयोग से रोजाना भुगतान के रूप में निगम को प्रति बस 24 हजार 82 रुपये मिलेंगे। अभी रीजन से 283 बसे गई है। इस प्रकार चुनाव आयोग से रोडवेज बसों का निगम को प्रतिदिन के हिसाब से 68 लाख 15 हजार 206 रुपये मिलेंगे। जो नियमित चलने वाली बसों की आय से कई गुणा अधिक है। ये बसें अब आठ मार्च केे चुनाव पूरा होने के बाद ही डिपो में आएगी। बसें कम होने से सहारनपुर समेत छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो का बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। ऐसे में कम बस होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी दिल्ली, ऋषिकेश, देहरादून, आगरा, लखनऊ, बहराइच आदि मार्गो पर बसें नहीं मिल रही है।
चुनाव डयूटी में रीजन की 283 बसें गई है, जो अब आठ मार्च के बाद ही आएगी। सहारनपुर परिक्षेत्र के चारो डिपो में बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है, फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि हर मार्ग पर बस उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
अनिल कुमार
क्षेत्रीय प्रबंधक
सहारनपुर
डिपो चुनाव में गई बसें
सहारनपुर 78
छुटमलपुर 51
मुजफ्फरनगर 98
खतौली 56
योग 283