{"_id":"67e59c75288d3b7fe30bf1f4","slug":"travelling-in-trains-will-be-difficult-next-month-six-trains-will-be-cancelled-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-145752-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अगले महीने ट्रेनों में सफर होगा मुश्किल, छह ट्रेनें रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अगले महीने ट्रेनों में सफर होगा मुश्किल, छह ट्रेनें रहेंगी रद्द
Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अगले महीने ट्रेनों में सफर मुश्किल होगा। रेलवे ने छह ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर भी नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते छह ट्रेनों को रद्द किया गया था। लंबी दूरी की ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ेगा।
गोरखपुर-कुसमी स्टेशन के बीच नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। इसके चलते 12 से 30 अप्रैल तक विभिन्न तिथियों में ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों के रद्द होने के कारण लखनऊ और गोरखपुर का सफर मुश्किलों भरा होगा। रेलवे ने जिन ट्रेनों को निरस्त किया है, उनमें जननायक एक्सप्रेस को 16 अप्रैल से चार मई तक, अमरनाथ एक्सप्रेस(12587-88) को 21, 26, 28 अप्रैल और तीन मई को निरस्त किया गया है।
अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर सुपर फास्ट जनसाधारण एक्सप्रेस 20, 21, 27, 28 अप्रैल को निरस्त रहेगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस(14617-18) 19 से 30 अप्रैल और एक से तीन मई के बीच निरस्त रहेगी। सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस(15531-32) 27 व 28 अप्रैल को निरस्त रहेगी, जबकि अंत्योदय एक्सप्रेस को तीन व चार मई को निरस्त किया गया है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेल लाइन पर कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है।