फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains from Meerut Khatauli double track will start running from January

मेरठ से खतौली डबल ट्रैक पर जनवरी से दौड़ने लगेंगी ट्रेनें

Fri, 02 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Trains from Meerut Khatauli double track will start running from January
निरीक्षण करते जीएम रेलवे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में नॉर्दन रेलवे के महाप्रबंधक अजय कुमार पूठिया ने कहा कि मेरठ से टपरी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन


20 जनवरी 2017 तक मेरठ से खतौली तथा 2018 तक मुजफ्फरनगर से टपरी रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 
महाप्रबंधक एके पूठिया निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा सुबह करीब 11.35 बजे देवबंद स्टेशन पर पहुंचे।

जहां उन्होंने साथ आए दिल्ली मंडल के अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर लगी एलईडी लाइटों का लोकार्पण करते हुए सिग्नल सिस्टम, रेलवे स्टेशन परिसर, टिकट वितरण समेत अन्य प्रणालियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर स्वागत गेट बनवाने तथा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कहा है। पत्रकारों से बातचीत में पूठिया ने कहा कि मेरठ से खतौली तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों की कमी के चलते कार्य में कुछ शिथिलता आई थी। लेकिन अब इसमें फिर से तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा ट्रेनों की सुरक्षा और उनके संचालन पर खास ध्यान दे रही है।

दिल्ली वाया शामली होते हुए सहारनपुर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण व विद्युतीकरण पर भी कार्य चल रहा है। देवबंद से रुड़की रेलमार्ग योजना निरस्त नहीं हुई। भूमि अधिग्रहण के बाद इस पर भी कार्य किया जाएगा।

रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें देवबंद और टपरी रेलवे स्टेशन के लिए 95 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। जीएम ने कहा कि कानपुर के पुखरायां रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद से रेलवे विभाग सजग हो गया है।


आगे से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं।  उनके साथ दिल्ली मंडल के डीआरएम अरुण कुमार, स्टेशन अधीक्षक इकराम अली, गुरजीत सिंह, अनिल कुमार, तबरेज आलम समेत सेफ्टी व इंजीनियरिंग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  उधर जीएम ने टपरी रेलवे स्टेशन पर बुकिंग विंडों का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed