फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train coach will become a place of taste, first rail coach restaurant will open

Saharanpur News: ट्रेन का कोच बनेगा स्वाद का ठिकाना, खुलेगा पहला रेल कोच रेस्टोरेंट

Tue, 23 Dec 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Train coach will become a place of taste, first rail coach restaurant will open
सहारनपुर रेलवे स्टेशन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर जिले का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट बनेगा। लोग बिना सफर ट्रेन में खाने का मजा ले सकेंगे। पुराने कोच को रेस्टोरेंट का लुक दिया जाएगा। इसके लिए अंबाला मंडल को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से अप-डाउन में करीब 155 ट्रेनें गुजरती हैं। प्रतिदिन 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। एरोप्लेन कोच रेस्टोरेंट और मेट्रो कोच रेस्टोरेंट काफी चलन में आ चुके हैं। इसी तर्ज पर रेलवे ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टाेरेंट बनाने की योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव बनाकर अंबाला मंडल को भेजा गया है। यह रेल कोच रेस्टोरेंट रेलवे स्टेशन परिसर में शनि मंदिर के पीछे की तरफ बनाया जाएगा। रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कीमतों की निगरानी रेलवे के स्वास्थ्य और वाणिज्य विभाग करेगा। रेल कोच रेस्टोरेंट में 24 घंटे खाना और नाश्ता मिलेगा। इस रेस्टोरेंट से जहां यात्रियों को भोजन की बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे को राजस्व भी मिलेगा।
विज्ञापन

------
-- अंबाला मंडल में आते हैं 100 से अधिक रेलवे स्टेशन
अंबाला मंडल में 100 से अधिक रेलवे स्टेशन आते हैं। इनमें से एक सहारनपुर रेलवे स्टेशन भी है। अभी तक मंडल के किसी भी रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं है। अंबाला, सहारनपुर, चंडीगढ़, बठिंडा, कालका और शिमला बड़े रेलवे स्टेशन हैं। अंबाला, सहारनपुर में रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खाेलने की तैयारी चल रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए अलग से रेल कोच होगा, जिसको अंदर से होटल की तरह तैयार किया जाएगा।

- नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed