फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traffic police will be equipped with body warn cameras

बॉडी वार्न कैमरे से लैस होगी ट्रैफिक पुलिस

Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Traffic police will be equipped with body warn cameras
सहारनपुर। बड़े शहरों की तर्ज पर सहारनपुर यातायात पुलिस भी अब बॉडी वार्न कैमरे से लैस होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब यातायात सिपाहियों की वर्दी पर भी बॉडी वार्न कैमरा लगेगा, जिसमें चालान करने रहित हर गतिविधि कैद हो गई।
विज्ञापन

जिले में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पास पहले करीब 10 कैमरे हैं, लेकिन अभी तक इन कैमरों का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो रहा है, बल्कि यातायात प्रभारी व हेड कांस्टेबल ही इनका प्रयोग कर रहे हैं। अब यह कैमरे यातायात के सभी सिपाहियों को भी मिलेंगे। जनपद में करीब 46 ट्रैफिक सिपाही है, जिनकी वर्दी पर यह कैमरे लगेंगे। शासन की ओर से इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इन कैमरों की एक खेप यातायात पुलिस को मिलने जा रही है।
विज्ञापन

अभद्रता करने वालों की फुटेज होगी कैद
सहारनपुर। अक्सर देखने सड़कों पर लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से उलझते हुए नजर आते हैं। अब बॉडी वार्न कैमरे मिलने से यातायात पुलिसकर्मियों को सहायता मिलेगी। क्योंकि, किसी ने अभद्रता की तो पूरी फुटेज कैमरे में कैद होगी, जिसके आधार पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बॉडी वार्न कैमरा
यह कैमरे पुलिसकर्मी की शर्ट पर कंधे के पास लगेगा। इस कैमरे के जरिए पुलिसकर्मी और नागरिकों के बीच होने वाली सभी बातचीत और वीडियो के साथ रिकार्ड होगी। जीपीएस और जीपीआरएस के जरिए यह सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा जा सकेगा। इस कैमरे की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

------------------
वर्जन -
यातायात के अब सभी पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा दिया जाएगा। इन कैमरों की मदद से पुलिसकर्मियों के साथ सड़कों पर होने वाली अभद्रता की घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा। -- पवन तोमर, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed