फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders support public curfew, establishments will be closed

व्यापारियों ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन, बंद रखेंगे प्रतिष्ठान

Sat, 21 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Traders support public curfew, establishments will be closed
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन पर जनता कर्फ्यू की अपील करते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाए जाने का विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने समर्थन किया है। उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों को जनता कर्फ्यू के दौरान बंद रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को घंटाघर स्थित कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री की ओर से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाए जाने का समर्थन करते हुए इस दिन व्यापार बंद रखने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को सभी लोग परिवार सहित अपने घरों में ही रहें। उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान विनीत कर्णवाल, अनिल रसवंत, दीपक जैन, अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी, भारत कर्णवाल, मुकेश सेठी, राजीव फुटेला, सुभाष सचदेवा, आदिल खान, ओमप्रकाश कंसल, जुनैद खान, संजय तिवारी, अशोक कालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। प्रेस को जारी बयान में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि कोरोना जैसी आपदा से लड़ने के लिए लोगों को दलगत राजनीति तथा मतभेदों से ऊपर उठना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री के नेतृत्व में गठित कमेटी इस आपदा से उद्योग, व्यापार सहित पूरे भारतीय समाज को होने वाले नुकसान पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। जिला महामंत्री अनित गर्ग और हर्ष डावर ने कहा कि व्यापारी 22 मार्च को लगने वाले जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अंसारी रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने कहा कि जनता कर्फ्यू लगाना समझदारी भरा निर्णय है। संगठन से जुडे़ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे। उन्होंने जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए व्यापार बंद रखने का आह्वान किया। महानगर महामंत्री अजय शर्मा, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, डॉक्टर राजकुमार गाबा, सुमित मलिक, साहिल गाबा, महेश भोला आदि मौजूद रहे।

उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रेलवे रोड स्थित एक सभागार में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने जनता कर्फ्यू को सकारात्मक कदम बताते हुए लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान संजय भसीन, अनिल गर्ग, दीपक राज सिंघल, मेजर एसके सूरी, रमेश डाबर, पवन कुमार गोयल, रमेश अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, बलदेव राज खुंगर, ललित पोपली, कृष्ण लाल मिड्ढा, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, अशोक मलिक, संजय माहेश्वरी, विक्रम कपूर, रवि टंडन, अर्चित जैन आदि रहे।

घंटाघर स्थित एक सभागार में जनता कर्फ्यू  की अपील करते व्यापार मंडल उप्र के पदाधिकारी

घंटाघर स्थित एक सभागार में जनता कर्फ्यू की अपील करते व्यापार मंडल उप्र के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed