फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders said the driver of the third degree, motorway jams

व्यापारी के चालक को दी थर्ड डिग्री, हाईवे जाम

Fri, 10 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traders said the driver of the third degree, motorway jams
हाईवे जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दूध व्यापारी राकेश अरोड़ा हत्याकांड में पुलिस ने उनके कार चालक को पकड़कर थर्ड डिग्री दे डाली। हालत खराब हुई तो पुलिस के होश उड़ गए और उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


जिस पर लोग भड़क उठे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया और गंभीर हालत में ही कार चालक को सड़क पर लिटाकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर जबरन राकेश अरोड़ा की हत्या कबूलवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


दूध व्यापारी हत्याकांड में पुलिस ने उनके कार चालक रामपुर मनिहारान के मोहल्ला सराय निवासी सुनील पुत्र मान सिंह को सात फरवरी को हिरासत में ले लिया था। सुनील जब रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन जानकारी करने के लिए थाना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील की साइकिल तो थाना में खड़ी मिली, लेकिन सुनील के बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुनील को उसके घर पर छोड़ दिया। परिजनों ने जब सुनील की हालत देखी तो होश उड़ गए।

सुनील ने परिजनों को बताया कि पुलिस ने राकेश अरोड़ा की हत्या कबूल करने को दबाव बनाने के लिए उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई।

जैसे ही यह सूचना आसपास के अन्य लोगों को मिली तो लोग भड़क उठे। दलितों ने दिल्ली रोड हाईवे पर थाने के सामने गंभीर हालत में ही सुनील को सड़क पर लिटा दिया और जाम लगा दिया।

लोगों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली।आरोप लगाया कि पुलिस ने सुनील के साथ इतनी क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया है कि वह खड़े होने लायक भी नहीं रहा है, ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है।

असली हत्यारों को पकड़ने की बजाय अपनी नाकामी छुपाने के लिए बेकसूर से जबरन कबूलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यही नहीं हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे अस्पताल के लिए रेफर किया था, लेकिन पुलिस वाले उसे घर छोड़कर भाग गए।

हाईवे पर लेटे सुनील की लगातार खराब होती हालत को देख पुलिस  के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने सुनील को तुरंत अस्पताल भेजने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं हुए।

सीओ विष्णु चंद्र गौतम द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए और सुनील को अस्पताल भिजवाया। इस बारे में सुनील के पिता ने थाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।


विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू ने भी ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डेढ़ घंटे लगा रहा जाम ःपुलिस कार्रवाई से आक्रोशित भीड़ द्वारा सड़क जाम किए जाने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

लगभग डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने किसी प्रकार वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed