{"_id":"62bdede4b6da8900cb61fc89","slug":"traders-must-install-cameras-at-their-establishments-dig-saharanpur-news-mrt5951089182","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे अवश्य लगाएं:डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे अवश्य लगाएं:डीआईजी
विज्ञापन
फोर्स के साथ पैदल गश्त करते डीआईजी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हर मामले में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को जैन कॉलेज रोड स्थित कार्यालय पर स्वागत करने पहुंचे व्यापारियों से नवनियुक्त पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा व्यापारियों के साथ तालमेल बनाकर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे अवश्य लगाएं। इससे आपराधिक घटनाओं में पुलिस को सहयोग मिलता है। जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा व्यापारी समाज हमेशा सजग प्रहरी के रूप में पुलिस प्रशासन का साथ निभाता है। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने शहर की सुरक्षा से जुड़े हुए मुद्दों पर विचार रखे। इस दौरान प्रदेश मंत्री गगन जैन एवं राजकुमार अरोड़ा, महानगर महामंत्री अजय शर्मा, अरविंद गोयल, अमित मदान, जौली प्रजापति, दिव्यलोक त्यागी, सुशील काम्बोज, विजय बंसल, प्रवीण जैन, पंकज मदनूकी, मनीष कश्यप, सिद्धम बंसल आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 के लिए कृष्ण राजीव सिंघल और आरके धवन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसकी जानकारी आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, प्रवीण सड़ाना एवं प्रमोद मिगलानी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने कहा कि सहारनपुर चैप्टर की गतिविधियों एवं सदस्यता वृद्धि को देखते हुए पहली बार किसी एक जिले से दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मनोनीत किया गया है। यह सहारनपुर चैप्टर के लिए बहुत ही गर्व की बात है। दो पदाधिकारियों के मनोनीत होने से जनपद के उद्यमियों की शासन स्तर की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो पाएगा।