फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Township will be built on two thousand acres near the airport

Saharanpur News: एयरपोर्ट के पास दो हजार एकड़ में बनेगी टाउनशिप

Sun, 20 Oct 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 20 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Township will be built on two thousand acres near the airport
सहारनपुर। सिविल एयरपोर्ट की वजह से सरसावा क्षेत्र को विकास के पंख लगने वाले हैं। आवास विकास परिषद ने एयरपोर्ट के पास दो हजार एकड़ यानी करीब 3200 बीघा भूमि में टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव बहुत जल्द तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

टाउनशिप के लिए आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। परिषद जमीन खरीदने की बजाय लैंड पूलिंग के जरिए किसानों से लेगी। जमीन आबादी के आसपास की होगी, जिसमें किसानों से लिखित में सहमति ली जाएगी। जमीन हाथ में आने के बाद आवास विकास परिषद टाउनशिप का खाका तैयार कर उसे जमीन पर उतारेगा। कुल भूमि के 50 फीसदी हिस्से पर सड़क, पार्क, ग्रीन बेल्ट आदि वह सभी सुविधाएं दी जाएंगी, जो एक मॉडल टाउनशिप में होनी चाहिए। शेष 50 फीसदी हिस्से को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसमें 25 फीसदी हिस्सा उन किसानों का होगा, जिनसे जमीन ली जाएगी और 25 फीसदी हिस्सा आवास विकास परिषद का होगा। यानी दोनों 25-25 फीसदी को बेचने के हकदार होंगे।
विज्ञापन

------
टाउनशिप पर 100 करोड़ रुपये आएगा खर्च
टाउनशिप पर आवास विकास परिषद करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस पैसे से सड़कें, पार्क, सामुदायिक केंद्र, बाजार, ग्रीन बेल्ट, डिस्पेंसरी, विद्युत लाइन, सीवर, पेयजल आदि सुविधाएं दी जाएंगी। प्रस्ताव भेजने के साथ बजट की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अभी तक दस कॉलोनियां हो चुकीं प्रस्तावित
आवास विकास परिषद सहारनपुर में अभी तक दस कॉलोनियों के प्रस्ताव पास करा चुका है। इनमें तीन कॉलोनियां रनिंग में हैं। इनमें आवास विकास और पुराना आवास विकास पठानपुरा योजना के नाम से है, जबकि दिल्ली रोड पर शाकंभरी विहार नाम से योजना चल रही है। बाकी सात प्रस्तावित कॉलोनियां आवास एवं गृहस्थान योजना-1, 2, 3 के नाम से चलेंगी, जिन पर काम चल रहा है।

------
एयरपोर्ट क्षेत्र में दो हजार एकड़ में टाउनशिप बनाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। किसानों से लैंड पूलिंग कर जमीन ली जाएगी। जिसको विकसित करने में करीब 100 करोड़ रुपया खर्च आएगा।
- सूरजपाल, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed