{"_id":"7009e3e2123a1e500a2f2366f2d608ed","slug":"torch-march-in-protest-of-gst-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी बिल के विरोध में मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी बिल के विरोध में मशाल जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय व्यापार मंडल की नगर इकाई ने केंद्र सरकार के जीएसटी बिल के विरोध में मशाल जुलूस निकाल कर अपनी नाराजगी जताई।
इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए आनलाइन ट्रेडिंग जीएसटी बिल पूरी तरह से व्यापरियों के खिलाफ है।
केंद्र सरकार इस बिल के माध्यम से व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली है। इस बिल से छोटे-बड़े सभी व्यापारी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने व्यापारियों के हित में इस बिल को वापस नहीं लिया, तो आने वाले चुनाव में व्यापारी वर्ग करारा जवाब देगा।
व्यापारियों द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे का चक्रमण करते हुए बस स्टैंड पर ही पहुंचकर समाप्त हुआ।
मशाल जुलूस में सीपी शर्मा, फरमान अंसारी, अकरम कुरैशी, सुंदर लाल, ब्रजपाल, कलीम, मांगेराम, सुधीर सैनी, साजिद अली, हैदर अली, तासीन, जितेंद्र सैनी, बालेंद्र, अनिरुद्ध, दीपक आदि शामिल रहे।