फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Toilets will be built for the identified families

चिह्नित किए परिवारों के घर बनेगा शौचालय

Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Toilets will be built for the identified families
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में हुए बेस लाइन सर्वे में 6661 परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनके यहां पंचायत राज विभाग द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर पात्रों के खातों में छह-छह हजार रुपये की पहली किश्त भेजी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, हर वर्ष जनपद की ग्राम पंचायतों में पांच से छह हजार परिवारों की संख्या बढ़ जाती है। क्योंकि, शादियां होने के बाद संयुक्त परिवारों सदस्यों की संख्या में इजाफा होता है और अलग से मकान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में 15 से 20 सदस्य वाले परिवार को घर में सिर्फ एक शौचालय होने की वजह से दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए हर वर्ष बेसलाइन सर्वे कराया जाता है। इस वर्ष हुए सर्वे में 6661 नए परिवार चिह्ति किए गए हैं, जिनके घर अपना निजी शौचालय नहीं है। एक ही शौचालय का प्रयोग परिवार के कई सदस्य करते हैं। इसको लेकर पंचायत राज विभाग ने ऐसे परिवारों को चिह्नित कर शौचालय निर्माण के लिए छह हजार रुपये की किश्त जारी की है। इसके साथ ही दूसरी किश्त जारी कर एक माह में शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में शौचालयों के अलावा कई अन्य कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे प्रमुख कार्य
- कूड़ा प्रबंधन के तहत जैविक कंपोस्ट खाद बनाने के प्लांट लगेंगे
- विशेष अभियान चलाकर गांवों की गलियों और नालियों की सफाई होगी।
- जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे। एक ही जगह पर ग्राम पंचायत का कूड़ा डलेगा।
- प्राथमिक विद्यालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
- ग्रामीणों और बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा
बेस लाइन सर्वे में चिह्नित हुए परिवारों के घर एक माह में शौचालयों का निर्माण करा दिया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से पहली किश्त जारी कर दी गई है। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed