फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today will be Tehsil Day with social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आज से शुरू होंगे तहसील दिवस

Tue, 15 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Today will be Tehsil Day with social distancing
सहारनपुर। कोरोना प्रकोप के कारण स्थगित तहसील दिवस आज से शुरू हो जाएंगे। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करना होगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सहारनपुर तहसील, उनकी अध्यक्षता में नकुड और एडीएम एफ विनोद कुमार की अध्यक्षता में देवबंद में तहसील दिवस आयोजित होगा। छह अक्तूबर को डीएम की अध्यक्षता में देवबंद, एडीएम ई की अध्यक्षता में रामपुर मनिहारान और एडीएम एफ की अध्यक्षता में बेहट का तहसील दिवस होगा। 20 अक्तूबर को डीएम की अध्यक्षता में रामपुर मनिहारान में एडीएम ई की अध्यक्षता में बेहट और एडीएम एफ की अध्यक्षता में सहारनपुर में तहसील दिवस होगा। तीन नवंबर को डीएम बेहट, एडीएम ई सहारनपुर और एडीएम एफ नकुड़ में तहसील दिवस की अध्यक्षता करेंगे। 17 नवंबर को डीएम सहारनपुर, एडीएम ई नकुड़, एडीएम एफ देवबंद तहसील दिवस की अध्यक्षता करेंगे। एक दिसंबर को डीएम नकुड़, एडीएम ई देवबंद और एडीएम एफ रामपुर मनिहरान के तहसील दिवस में रहेंगे। 15 दिसंबर को डीएम देवबंद, एडीएम ई रामपुर मनिहारान, एडीएम एफ बेहट, पांच जनवरी को डीएम रामपुर मनिहारान, एडीएम ई बेहट और एडीएम एफ सहारनपुर में तहसील दिवस की अध्यक्षता करेंगे। 19 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में बेहट, एडीएम ई की अध्यक्षता में सहारनपुर और एडीएम एफ की अध्यक्षता में नकुड़ में तहसील दिवस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed