{"_id":"5f5d13308ebc3e50b24eba12","slug":"today-rail-will-operate-exam-special-train-again-saharanpur-news-mrt501011557","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर एग्जाम स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर एग्जाम स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा रेलवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज फिर एग्जाम स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा रेलवे
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से रविवार को होनी वाले मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए भी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन्हीं में सहारनपुर-दिल्ली सहारनपुर एग्जाम स्पेशल ट्रेन को स्थानीय रेलवे स्टेशन से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन रविवार सुबह साढ़े सात बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक भरत पाल के मुताबिक 04007-04008 एग्जाम स्पेशल के यहां से संचालन के निर्देश मिले हैं। रविवार को सहारनपुर से दिल्ली के लिए सुबह साढ़े सात बजे ट्रेन को रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन 08.15 बजे मुजफ्फरनगर, 09.01 बजे मेरठ सिटी, 09.22 बजे मोदीनगर, 09.5 बजे गाजियाबाद, 10.20 बजे दिल्ली शाहदरा और 10.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में शाम दिल्ली से शाम 07.20 बजे चलकर रात 10.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
इससे पहले भी रेलवे ने एनडीए एग्जाम के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। लेकिन इन ट्रेनों का ज्यादा लाभ नजर नहीं आया। इन ट्रेनों से महज दो ही यात्री सहारनपुर से गए थे और रेलवे को उनसे किराए के रूप में 85 रुपये ही प्राप्त हुए थे। रेलवे अफसरों का कहना है कि फिलहाल ट्रेन संचालन के निर्देश मिले हैं तो उसके अनुरूप तैयारी की जा रही है।