फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   to plants, earth greens make

पौधे लगाओ, पृथ्वी को हरा भरा बनाओ

Sun, 05 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
to plants, earth greens make
मिशन कंपाउंड चर्च में पौधारोपण करते सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के अनेक संगठनों की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने पौधे लगाते हुए लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में मानवता सोशल सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. हाजी सईद मोहम्मद और विशिष्ट अतिथि सीएमएस डॉ. आशा शर्मा रही। इस दौरान 500 से अधिक पौधे लगाए गए। अंत में सोसायटी अध्यक्ष दीपांश बजाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. रामानंद, डॉ. राजकिशोर टंडन, डॉ. नरेश कुमार सैनी, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आरडी शर्मा, देव कुमार, अशोक कुमार, शुभम, गौरान, शिव, शुभम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्रीय अधिकारी पीपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकालते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। रैली बाद सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सत्य संयम भूर्यान सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पौधारोपण कर पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संदेश दिया। 
गुलशेर अल्वी, गुलफाम मलिक, आशू पठान, सतीश गौतम, नवीन, सुकांत कपिल, विशाल आदि थे।

नेचुरल इनवायरमेंटल अवेयरनेस सोसाइटी की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण के खतरों का जिक्र किया। गोष्ठी में जय कुमार, सविता, दीपा, रीतु, राधा, रेखा, मोहन कश्यप, श्याम, पवन कश्यप, काशीराम, पंकज आदि थे।

पौधा गोद लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया 
ऐरान एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएनआई चर्च में  पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पौधरोपण कर एक-एक पौधा गोद लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।  

रविवार को सोसायटी से जुड़े शहरवासी कार्यक्रम संयोजक रश्मि टैरेंस के नेतृत्व में मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च पहुंचे। ऐरान एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी और नेशनल यूथ फोरम के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता, एएसपी सुनीति और पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय अमित नागर ने संयुक्त रूप से किया।

उन्होंने कहा कि वायु एवं जल प्रदूषण विश्व की अन्य भयंकर समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है। समस्याओं के चलते इस बात की प्रसन्नता भी है कि इस दिशा में जागृति के अतिरिक्त काफी सक्रियता बढ़ी है। शहरवासियों ने चर्च में जगह-जगह पौधे लगाकर एक-एक पौधा गोद लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

सोसायटी की अध्यक्ष रश्मि टैरेंस एवं अन्य आयोजकों ने विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व जनपद में 200 फलदार, फूलदार एवं औषधि युक्त पौधों के लगाने, उनके संरक्षण एवं संवर्धन की घोषणा की।

सीएनआई चर्च के फादर जॉन वैस्ले सिंह एवं फोरम संरक्षक संजीव मनचंदा ने सभी का आभार जताया। फोरम उपाध्यक्ष सक्षम मनचंदा, ओस्विन टैरेंस, खुशबू नैब, मनीष साहनी, संचित मनचंदा, नीलू खन्ना, बडन, डेनिस चार्ल्स, श्रुति लाल, जॉय वाल्टन, ऐरान, हेराल्ड प्रसाद, प्रिंस आदि मौजूद रहे। 

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया  
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सामाजिक वानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रैली और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और पर्यावरण प्रेमियों ने भागीदारी की।

रविवार को दीवानी कचहरी परिसर से शुरू हुई रैली को जिला जज यूसी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे वृक्ष बचाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे। आईएमए हॉल पहुंची, जहां विचार गोष्ठी हुई।

जिला जज ने कहा कि जिस प्रकार प्रकृति के साथ छेड़खानी करते हुए वृक्षों केे काट कर जंगल समाप्त किए जा रहे हैं, उसे गंभीरता से लेना होगा। विचार गोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज सीनियर डिवीजन गौरव शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को एक पौधा लगाने का संकल्प लेेना चाहिए। 

एसीजेएम रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी पीपी श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी विजय कुमार, एसी पपनेजा, अरुण कुमार, संजय ढींगरा, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. केपी श्रीवास्तव, अशोक पोसवाल, डॉ. पंकज छाबड़ा आदि ने भी विचार रखे।


इससे पूर्व ओपी त्रिपाठी, अय्याज अहमद, मुकेेश कुमार सिंघल, ज्ञान प्रकाश, सभाजीत यादव, दीपा राय, बृजेंद्र कुमार पांडे, गौरव शर्मा, रविंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह सैनी, अनुराग गुप्ता, पीपी श्रीवास्तव, विजय कुमार, डॉ. एसके उपाध्याय, अल्पना तलवार, के अलावा एसी पपनेजा, राजकुमार गुप्ता, अमीर खान, अशोक पोसवाल, संजय ढींगरा, डॉ. केपी श्रीवास्तव, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. पंकज छाबड़ा, मनोज कुमार  शर्मा को सम्मानित किया गया। सुशील कुमार, राजकुमार गुप्ता, जगमोहन प्रजापति, हेमंत मित्तल, पंकज रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed