{"_id":"5e3472e68ebc3e4af66ce1ba","slug":"tips-given-to-up-board-examiners-in-workshop-saharanpur-news-mrt4665994120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में दिए यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में दिए यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को टिप्स
विज्ञापन
गंगोह के राम कृष्ण मेहता इंटर कालेज की कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को टिप्स देते शिक्षक
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों के द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिये बहुमूल्य टिप्स दिए गए।
कार्यशाला का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यशाला में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, कामर्स और कंप्यूटर विषय के अध्यापकों द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिये बहुमूल्य टिप्स दिए गए। प्रवीण शर्मा ने छात्रों को धैर्य से पेपर पढ़ने तथा जो प्रश्न सबसे अच्छा आता है उसे पहले हल करने की सलाह दी। कामर्स प्रवक्ता आरिफ राणा ने बहु विकल्पीय, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के साथ न्यूमेरिकल पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह छात्रों को देते हुए समय प्रबंध को ध्यान में रखने की बात कही। कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों को मनोज शर्मा ने बताया कि प्रश्नों के उत्तर तथ्यपरक हो और विशेष चिन्हों को ध्यान से लगाए तथा जो पूछा जाए उसी का उत्तर दे, अनर्गल बातें ना लिखे। जीव विज्ञान प्रवक्ता कंवरसेन ने छात्रों को समझाया कि जीव विज्ञान के पेपर में चित्रों का विशेष ध्यान रखे।
हिंदी विषय में मोनिका शर्मा, रूचि चौहान, परीक्षा प्रभारी सुशील सैनी, रसायन विज्ञान प्रवक्ता यूनुस अली तथा नीरज कुमार ने छात्रों से रसायन विज्ञान के पेपर में समीकरणों को अवश्य लिखने तथा प्रतीक चिन्हों को सही तरह से लिखने पर बल दिया। प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने प्री बोर्ड का लेखाजोखा अभिभावकों और छात्रों के सम्मुख रखते हुए बोर्ड परीक्षा के टिप्स दिए।