फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tips for best mushroom cultivation given to trainees

प्रशिक्षणार्थियों को दिए मशरूम की उत्तम खेती के टिप्स

Sun, 23 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tips for best mushroom cultivation given to trainees
प्रशिक्षणार्थियों को दिए मशरूम की उत्तम खेती के टिप्स
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली की ओर से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को कई मशरूम यूनिटों का भ्रमण कराया गया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन से युवा स्वावलंबी बन सकते हैं।

रविवार को प्रशिक्षणार्थियां को ग्राम मदनूकी में सतवीर सिंह और ग्राम सूभरी में पंकज त्यागी के मशरूम फार्म पर मशरूम उत्पादन की बारीकियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार चौबे ने कहा कि पिछले कई वर्षों में भारतीय बाजार में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते बाजार में मशरूम की खेती अच्छा मुनाफा दे रही है। प्रगतिशील मशरूम उत्पादक किसान सतवीर सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सफेद बटन एवं ढिंगरी मशरूम के कंपोस्ट, शैड निर्माण, तापमान निर्धारण, रखरखाव, तुड़ाई, पैकेजिंग और मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे विस्तार से जानकारी दी। मशरूम उत्पादक किसान पंकज त्यागी ने ऑयस्टर मशरूम की खेती की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रजाति की खेती आसान एवं सस्ती है। अन्य प्रजातियों की अपेक्षा अधिक औषधीय गुण होने के चलते महानगरों में इसकी अधिक मांग है। उन्होंने मशरूम से अचार, कैंडी, पापड़, पाउडर बनाने की जानकारी भी दी। इस दौरान सचिन शर्मा सागर, अश्वनी, प्रीति, गुलफशा, संतोष, सुगम सिंह, रजत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed