फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Timings and Fares Prove Unappealing; Vande Bharat Trains Running Empty

Saharanpur News: रास नहीं आ रहा समय और किराया, खाली दौड़ रहीं वंदेभारत

Sat, 21 Mar 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Timings and Fares Prove Unappealing; Vande Bharat Trains Running Empty
सहारनपुर। सेमी हाईस्पीड ट्रेन का तमगा लिए सहारनपुर-गोमतीनगर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन खाली सीटों के साथ दौड़ रही है। इसका किराया सामान्य ट्रेनों के मुकाबले करीब दोगुना है। यात्रियों को समय और किराया रास नहीं आ रहा है। नतीजा, इस ट्रेन में 530 सीटों के मुकाबले औसतन रोजाना 300 से 350 टिकट ही बुक हो रहे हैं। अब नगर विधायक ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर समय में बदलाव की मांग उठाई है।
विज्ञापन


10 दिसंबर 2025 में ट्रेन नंबर 26504 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। इस ट्रेन के शुरू होने से पहले जो समयसारिणी जारी हुई थी, इसे लेकर काफी जद्दोजहद हुई। इसलिए घोषणा होने के तुरंत बाद ट्रेन का नियमित संचालन नहीं हुआ था। समय में बदलाव किया गया। अब यह लखनऊ से अपराह्न 3:10 बजे चलती है, जिसका सहारनपुर में रात 11:50 बजे का समय है। हालांकि, ट्रेन समय से पहले पहुंच जाती है। इसी तरह से सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे रवाना होती है और गोमतीनगर दोपहर 2:05 बजे पहुंचती है। ट्रेन का संचालन हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक सीट फुल नहीं हो पाई। हालत यह है कि ट्रेन ट्रैक पर खाली ही दौड़ लगा रही है। इसका मुख्य कारण समय, अधिक किराया और रूट है। लखनऊ जाने वाले यात्रियों को समय रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

-- लखनऊ से शाम पांच बजे चले वंदेभारत
नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर सहारनपुर-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन के समय में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने लिखा कि अधिकतर यात्रियों के सरकारी और निजी कार्य शाम चार से पांच बजे तक चलते हैं। प्रतिदिन करीब 300 सीटें खाली चल रहीं हैं। ट्रेन का लखनऊ से वापसी समय शाम करीब पांच बजे किया जाए, ताकि यात्री अपने कार्य निपटाकर आसानी से सहारनपुर लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed