फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Time bound disposal of complaint: DM

शिकायत का करें समयबद्ध निस्तारण: डीएम

Sat, 17 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Time bound disposal of complaint: DM
शिकायत का करें समयबद्ध निस्तारण: डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता को इधर उधर भटकाने वाले अधिकारी/ कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शिकायतकर्ता से निस्तारित शिकायतों का फीडबैक भी लिया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रैंडम आधार पर जांच भी कराई जाएगी।
शनिवार को तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान होगा, तभी संपूर्ण समाधान दिवस का फायदा है। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि संबंधी विवाद में उसी दिन राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

30 आईं शिकायतें, एक का निस्तारण
तहसील सदर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इनमें नगर निगम की सात, राजस्व विभाग की 10, पुलिस विभाग की दो, विकास संबंधी दो, विद्युत निगम की तीन, आरएफसी, पीडब्लूडी, बेसिक शिक्षा, प्रोबेशन, जिला पंचायत राज विभाग, पूर्ति विभाग की एक-एक शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की आई शिकायतें
गांव सूभरी मेहराब के बिजेंद्र कुमार ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे परियोजना निर्माण के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर शिकायत की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मामले की जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।

गांव सुनहेटी खड़खड़ी के विपिन कुमार ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर बिजली चोरी की झूठी रिपोर्ट कराने संबंधी शिकायत की। जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिकारी को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed